Breaking News

“करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे, कांग्रेस ने फूंका मंत्री का पुतला — लाड़ली बहनों के अपमान पर फूटा जनआक्रोश

“करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे, कांग्रेस ने फूंका मंत्री का पुतला — लाड़ली बहनों के अपमान पर फूटा जनआक्रोश

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के कथित लाड़ली बहना विरोधी बयान के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए और मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।


यह विरोध जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समन्वय समिति के सदस्य, विभागाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, ओबीसी, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि लाड़ली बहनों का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और अधिक उग्र और व्यापक बनाया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *