Breaking News

कुबेरेश्वरधाम पर हजारों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी

कुबेरेश्वरधाम पर हजारों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी

आधुनिक भोजनशाला से 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। रुद्राक्ष महोत्सव 2026 का समापन दो दिन पहले हो चुका है, इसके पश्चात भी हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को समिति की ओर से भोजन प्रसादी का वितरण किया। रविवार को धाम पर आधुनिक भोजनशाला से 20 हजार लोगों के लिए भोजन प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था के साथ पेयजल आदि की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि यहां पर नियमित रूप से 10 से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु को भोजन निशुल्क व्यवस्था की जाती है, इसके अलावा शिव महापुराण, महोत्सव के दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी बनाने की व्यवस्था की जाती है।

गत दिनों हुए रुद्राक्ष महोत्सव में समिति ने यहां पर आने वाले लाखों की संख्या में नियमित रूप से रोटी, खिचड़ी, मिठाई, चावल आदि का वितरण किया था।

रविवार को सुबह अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने हजारों की संख्या में धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं से भेंट की। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि पंडित श्री मिश्रा की आगामी कथा 24 फरवरी से दो मार्च महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होगी।

इसके लिए सोमवार को वह रवाना होंगे। धाम पर लगातार सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव में संपूर्ण प्रशासन, समिति, शहरी और ग्रामीणों ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर समन्वय से कार्यक्रम को सफल रखा है। जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका की ओर से स्वच्छता मित्र, राजस्व अमला, पंचायत सचिव-रोजगार सहायक, रेलवे विभाग, पटवारियों का संघ, पीएचई के अलावा सभी विभागों के कर्मचारियों और हजारों की संख्या में आने वाले सेवादारों ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्य किया।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *