अव्वल: पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में इछावर प्रथम

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।सीहोर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों की पांचवी आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है अब बारी कापियों के मूल्यांकन की थी जिसे लेकर कुछ दिन पहले ही राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आदेश जारी किए गए और इस आदेश को बहुत जल्द जमीन पर उतारा जनपद शिक्षा केंद्र इछावर ने जहां बीआरसीसी सुभाष दुबे ने अपने स्टाफ से महेंद्र सिंह सिसोदिया और नरेंद्र सोलंकी को मूल्यांकन प्रभारी बनाते हुए जल्द से जल्द तय समय अवधि में 100% एक्यूरेसी के साथ मूल्यांकन समाप्त करने के दिशा निर्देश दिए। दोनों ही प्रभारी ने मूल्यांकन को लेकर व्यवस्थित रूप रेखा बनाई और उसे जमीन पर उतारा जिसके तहत शनिवार दोपहर को मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया मूल्यांकन करने वाले सभी शिक्षकों ने पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ किया जिससे परिणाम स्वरूप ढाई दिन में 266 शिक्षकों ने लगभग 22 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लगभग संपूर्ण रिजल्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इतनी जल्दी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन करने वाला इच्छावर जनपद शिक्षा केंद्र जिले में अव्वल स्थान पर राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है।
रविवार अवकाश को भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन
जनपद शिक्षा केंद्र इछावर महज ढाई दिन में 100% मूल्यांकन इसलिए कर पाया क्योंकि मूल्यांकन में लगे पूरे 266 शिक्षकों ने मूल्यांकन के कार्य को प्राथमिकता दी और अवकाश का त्याग किया इसी वजह से जनपद शिक्षा केंद्र मूल्यांकन में जिले में प्रथम स्थान पर है शिक्षकों की अपने कर्म के प्रति एकनिष्ठा ईमानदारी और लगन देखकर बीआरसीसी सुभाष दुबे ने सभी की जमकर सराहना की ओर धन्यवाद भी दिया। मूल्यांकन कार्य में अशोक वर्मा,शैलेंद्र सिंह ठाकुर और विवेक शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज