Breaking News

Google Meet ऑनलाइन के माध्यम से कलेक्टर के आदेश का किया जा रहा तेजी से पालन

इछावर। सीहोर जिले में जनसुनवाई को मजबूत बनाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। इछावर जनपद में निर्देश दिए है की ऑनलाइन मीटिंग Google Meet में आपकी उपस्थिति कार्यालय में जाकर दर्ज करे।सभी ग्राम पंचायत के कर्मचारी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक जनपद के अधिकारी सीईओ एवं एसडीएम, तहसीलदार इछावर भी जूम मीटिंग में सम्मिलित होकर जनसुनवाई को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दे की प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय से लेकर हर एक ग्राम पंचायत में भी जनसुनवाई की जाती है। जिसमे नागरिको की जो भी समस्या है उसका निराकरण किया जाता है।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश अनुसार जिले में जनसुनवाई को मजबूत करने के कई प्रयास किए जा रहे है।

राजस्व के सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए अमलाहा,भाडाखेड़ी,आबिदाबाद ग्राम पंचायतों को तहसीलादार ऋतु भार्गव ने निर्देशित किया की किसानो के फ़सल बीमा में जो त्रुटि हो उसको जल्द ठीक करे और किसानो को फ़सल बीमा का लाभ दिलाए।वही अन्य ग्राम पंचायत में भी पटवारियों से बात कर किसानो की समस्याओं का निराकरण जल्द करने के निर्देश Google meet के माध्यम से दिए।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …