
ऐसा मध्य प्रदेश बनाएंगे के लोग देखते रह जाएंगे: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
गेहूं फ्री, मकान फ्री, दवाई फ्री, अब 70 वर्षीय वृद्ध जनों का 5 लाख तक का इलाज भी फ्री होगा
सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।सीहोर जिले के इछावर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुण्डीखाल में कुण्डीखाल से भंवरा रोड लोकार्पण।कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। वही राजस्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की रोड बनने से आमजन को बहुत आसानी होगी। अब कम समय में सफर तय कर सकेंगे। वही शासन की योजनाएं गिनवाई की गेंहू फ्री, मकान फ्री, दवाई फ्री,राजस्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की शासन द्वारा चलाई जा रही 70 वर्ष की आयु वाले वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड योजना, लाडली बहना योजना,मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल),कन्या विवाह योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, का लाभ आमजन को मिल रहा है।
वही कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के भाईयों/बहनों से 60 वर्ष तक वोट लेकर उनका कुछ भी नही किया। कांग्रेस बोलती रही रोटी, कपड़ा और मकान देंगे।रोटी,कपड़ा,मकान तो नही दिया गरीबों को गरीब बना दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार चौतरफा काम कर रही हैं।एसडीएम,तहसीलदार,थाना प्रभारी इछावर,सीईओ जनपद पंचायत इछावर, महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज