Breaking News

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.26 लाख रुपये की मदिरा जब्त

सीहोर, 28 अक्टूबर 2026
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत आबकारी विभाग ने तीन प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।

जिला आबकारी अधिकारी दीपसिंह राठौर ने बताया कि वृत्त भैरूंदा के ग्राम टिकरीखेड़ा, भीलवाखू एवं बगलीखेड़ा में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बुधनी/भैरूंदा द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत तीन प्रकरण कायम किए गए। इस दौरान 18 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा और 1900 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 26 हजार रुपये बताया गया है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक माधव कुंडल, आबकारी आरक्षक आकाश कोरी, सत्यवान वर्मा, सुश्री शिखा एवं नगर सैनिक का सराहनीय योगदान रहा।

About राजेश माँझी

Check Also

इछावर के ग्राम काकड़खेड़ा एवं जमोनिया हटेसिंह में उपसंचालक कृषि ने किया अधिक यूरिया उठाव वाले कृषकों का भौतिक सत्यापन

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा उर्वरकों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *