Breaking News

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संविधान विरोधी अफसरशाही हावी वाले बयान पर मांगे माफ़ी :कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर में बोले की अफसर सरकार की छवि खराब कर रहे है, इस बयान को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती का कहना है की आपकी सरकार में अफसरशाही हावी है तो इसका जिम्मेदार कौन है। इसकी सीधी-सीधी जिम्मेदारी सरकार की ही है. सरकार जो नीतियां बनाती है,उसका परिपालन करना अफसरो का काम है, अपनी विफलता का ठीकरा अफसरो पर फोड़ना सरा सर गलत है।

वही गुजराती का कहना है की भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधिगण की गुटबाजी का सीधा-सीधा ठीकरा केंद्रीय मंत्री अफसरो पर फोड़ गए जो न्याय संगत नहीं है यही वकाई शिवराज सिंह भोले भले आदिवासियों की मदद करना चाहते हैं तो सरकार से बात करके आदिवासी विरोधी निर्णय को वापस कराये ना कि अफ़सर शाही हावी होने की झूठी नोटंकी करे और अपने संविधान विरोधी बयान के लिए भी शिवराज सिंह को माफ़ी मांगनी चाहिए।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *