नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना में कार्य चलने से आग फैलने से बाल बाल बची

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर।सीहोर जिले में आगजनी की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही, अभी पाटन की आग बुझी नही थी की अतरालिया की आग जल उठी, अतरालिया की आग बुझी नही की इछावर विनायक पुरा की आग सुलग गई।किसान की फ़सल कई हेक्टेयर की खड़ी गेंहू की फ़सल जलने से बाल बाल बची।
21 मार्च सुबह 11 बजे के लगभग की घटना है।किसान शैलेंद्र मेहता के गेंहू की खड़ी फसल में विनायक पुरा, इछावर में लगी आग। करीब 2 एकड़ गेंहू की खड़ी फ़सल आग से हुई ध्वस्त।आग लगने का कारण बिजली के झूलते हुए तार बताया जा रहा है। मौके पर देखा गया की किसान शैलेंद्र मेहता के खेत में गेंहू की कटाई हार्वेस्टर से चल रही थी, झूलते हुए बिजली के तारों से हार्वेस्टर टच हो गई,जिससे फाल्ट होने से चिंगारी उत्पन्न हुई और खड़ी गेंहू की फ़सल में चंद मिनटों में आग पकड़ ली। आग बुझाने मौके पर फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया, वही नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना का कार्य भी चल रहा था। जिससे की कई एकड़ फ़सल में आग लगने से बच गई नही तो कई एकड़ रकबा फ़सल जल कर ख़ाक हो जाती। क्योंकि खुदाई करके पाईप को दबाया दिया गया था। बगल के खेत में गेंहू की फ़सल खड़ी थीं, उसमे आग लगने से बच गई नही तो कई एकड़ गेंहू की फ़सल का रकबा जलकर खाक हो जाता।

किसान के खेत में गेंहू की कटाई का बहुत ही जोरो से कामकाज चल रहा जबकि गेंहू की फ़सल की कटाई को खेतो में चल रही है। आगजनी की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग दिन में लाइट काटकर रखता है, वही कलेक्टर ने भी नरवाई नही जलाई जाए का आदेश दिया है एवं जलाने पर जुर्माना लगाया गया है।

वही किसान मेहता ने कहा की पिछले 2 वर्षों से इन झूलते बिजली के तार टेढ़े मेढे बिजली के खंबो से परेशान है लेकिन बिजली विभाग हमारी कोई सुनवाई नहीं करता।अभी भी गेंहू की कटाई की सूचना देने पर भी बिजली की कटौती नहीं की गई और बिजली के तारों के कारण यह घटना हुई। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना में कार्य यदि नही चल रहा होता तो कई हेक्टेयर गेंहू की फ़सल नष्ट हो जाती।
वही जिला कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर लगाया जुर्माना,नरवाई जलाने पर 2 हजार 500 से 15 हजार रूपये तक जुर्माना देना होगा।नरवाई जलाने से खेत के प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट होते है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज