Breaking News

सेमली जदीद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,

सेमली जदीद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,

प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजुर्ग महिलाओं के गीतों ने बढ़ाया उत्साह

सेमली जदीद, एमपी विश्वास न्यूज

सेमली जदीद/इछावर।ग्राम सेमली जदीद में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूली बच्चे गणवेश में भारत माता की जय और देशभक्ति नारों के साथ ग्राम के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकालते नजर आए, जिससे पूरे गांव में देशभक्ति का वातावरण बन गया।

शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रीति निधि द्वारा तिरंगा फहराया गया।विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणजनों ने तालियों के साथ सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष कक्षा 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा मोहिनी नागर को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।


मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद में विद्यार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, ऐसे में विद्यालय की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर नारायण पटेल, मांगीलाल नेताजी, गोविंद चाचा एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नवनीत द्विवेदी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। वहीं ग्राम के वरिष्ठजनों ने बच्चों को संबोधित करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की एक विशेष झलक तब देखने को मिली जब ग्राम की बुजुर्ग महिलाओं ने प्रेरणादायक गीत गाकर बच्चों को संस्कार, शिक्षा और देशप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान कर उन्हें मंच से अभिनंदन किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

समारोह में इस अवसर पर
प्राचार्य शिवनारायण वर्मा अनुपसिंह वर्मा,मुकेश कुमार,श्रीमती खुशबू श्रीवास्तव,रोहित कु‌मार राठौर,शेर सिंह मालवीय शिक्षक,महेश कुमार वर्मा,श्रीमती प्रतिमा ठाकुर समस्त शिक्षक गण सहित ग्राम वासी एवं छात्र/ छात्राएं मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *