Breaking News

01 मई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 23 अप्रैल, 2025

सीहोर।किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक केके पांडे सहित विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीहोर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों के संबं‍ध में संयुक्त कलेक्टर आनंद सिंह राजावत को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि नौकरी करते हुए हम सभी को लंबा समय हो गया है लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी की अभी तक पदोन्नति नहीं हुई है। सभी अधिकारियों ने कहा कि उनकी पदोन्नति, समयमान-वेतनमान के साथ-साथ अन्य मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने मांगे पूरी नही होने पर 01 मई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …