Breaking News

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन लापता लड़की की तलाश की मांग बंद की दी चेतावनी जानें पूरा मामला

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन लापता लड़की की तलाश की मांग बंद की दी चेतावनी जानें पूरा मामला

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।इछावर थाना के क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कुड़ी से एक लड़की लापता है और परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे एक मुस्लिम युवक बहला फुसला कर लेकर भाग गया है। इस बात से नाराज हिंदू संगठनों ने आज इछावर थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की है और पुलिस से कहा है कि किसी भी हालत में लड़की को खोज कर लाया जाए और आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के इच्छावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ी से एक लड़की लापता है और लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे एक मुस्लिम युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। मामले में इछावर थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है। शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी जब हिंदू संगठनों को मिली तो आज लड़की के परिजनों के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने थाने के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस से लड़की कल तक खोज कर लाने की अपील की। नहीं तो शहर बंद की चेतावनी दी गई है।

इछावर थाने के सामने हुए प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यहां लड़की के पिता ने भी खुलकर एक युवक का नाम लेकर आरोप लगाया है कि वह युवक उनकी लड़की को लेकर भाग गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *