Breaking News

राहुल गांधी की अडिग लड़ाई और सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक जीत।

जातिगत जनगणना से लेकर नीतिगत सुधारों तक भाजपा को झुकना पड़ा-हर्ष जैन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। शुक्रवार, 2 मई को कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सीहोर जिला मीडिया प्रभारी हर्ष जैन के मुख्य आतिथ्य में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित पत्रकारगणों को सम्बोधित करते हुए हर्ष जैन ने केंद्र सरकार की 2026 की जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा को सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम करार देते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दूरदर्शिता, अथक संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता की जोरदार प्रशंसा की है।

यह फैसला केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि राहुल गांधी की उस जुझारू और बुलंद आवाज का परिणाम है, जिसने भाजपा सरकार को बार-बार घुटने टेकने पर मजबूर किया है। मध्यप्रदेश की धरती से हम गर्व के साथ कहते हैं कि राहुल गांधी की यह जीत हर उस ओबीसी, दलित, और आदिवासी के लिए एक नई उम्मीद की किरण है, जो दशकों से अपने हक से वंचित रहा है!

हर्ष जैन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को सामाजिक समानता का आधार बनाकर इसे न केवल राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनाया, बल्कि भाजपा की वंचित-विरोधी नीतियों की पोल खोल दी। 2023 से 2024 तक, उन्होंने संसद में, रैलियों में, प्रेस कॉन्फ्रेंस में, और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को आंधी की तरह उठाया। तेलंगाना के जातिगत सर्वेक्षण को एक पारदर्शी और समावेशी मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को हटाने की मांग उठाकर भाजपा की दलित, पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता को ललकारा है। यह राहुल गांधी का अडिग संकल्प और मध्यप्रदेश कांग्रेस का साथ था, जिसने भाजपा को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मजबूर किया। हम मध्यप्रदेश की जनता की ओर से राहुल गांधी को इस शानदार जीत के लिए सलाम करते हैं।

हर्ष जैन ने जोर देकर कहा कि जातिगत जनगणना की यह जीत राहुल गांधी की उस सतत लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने बार-बार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को न केवल उजागर किया, बल्कि उन्हें वापस लेने के लिए बाध्य किया। जिसमें कृषि कानूनों की वापसी, अग्निवीर योजना में सुधार, ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज बिल की वापसी , लेटरल एंट्री भर्ती रद्द, रेलवे कुलियों की मांगें (2025): फरवरी 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने रेलवे कुलियों की बदहाली को उठाया। मार्च 2025 में उनकी मुलाकात और संसद में उनकी मांगों ने भाजपा को सुधारों के लिए सोचने पर मजबूर किया। यह समाज के सबसे निचले तबके की जीत थी, जीएसटी दरों में कमी, नोटबंदी और कोविड-19 की भविष्यवाणीरू राहुल गांधी ने 2016 में नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी बताया, जो क्रक्चढ्ढ की रिपोर्ट से सही साबित हुआ।

हर्ष जैन ने भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा, भाजपा की नीतियां हमेशा से कॉरपोरेट-हितैषी और वंचित-विरोधी रही हैं। लेकिन राहुल गांधी ने अपनी बुलंद आवाज और जन-केंद्रित राजनीति से भाजपा को बार-बार झुकने के लिए मजबूर किया। मध्यप्रदेश में ओबीसी, दलित, और आदिवासी समुदायों की बड़ी आबादी है, और जातिगत जनगणना उनके हक को सुनिश्चित करने का एक शक्तिशाली हथियार बनेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह प्रक्रिया पारदर्शी हो और इसका लाभ मध्यप्रदेश के हर वचित परिवार तक पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी की यह लड़ाई केवल जातिगत जनगणना तक सीमित नहीं है। वे हर उस मुद्दे पर डटकर लड़ते हैं, जो समाज के कमजोर वर्गों को प्रभावित करता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस उनके नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को और बेनकाब करेगी। हम मध्यप्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि ये राहुल गांधी के इस विजनरी नेतृत्व का समर्थन करें और सामाजिक समानता, न्याय, और प्रगति के इस यज्ञ में शामिल हों।

कार्यक्रम के अंत में हर्ष जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उनकी नीतिगत परिपक्वता, सामाजिक संवेदनशीलता, और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें देश का सबसे विश्वसनीय और जुझारू नेता बनाया है। जिस दिन राहुल गांधी जैसे नेता भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, वह दिन देश और मध्यप्रदेश के लिए समृद्धि, समानता, और खुशहाली का स्वर्णिम युग लाएगा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के नेतृत्व में एक समावेशी, न्यायपूर्ण, और प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए कटिबद्ध है। हम मध्यप्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हम उनके हक की लड़ाई को और मजबूत करेंगे और भाजपा की हर जनविरोधी नीति का डटकर मुकाबला करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचाल सुनील दुबे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, सीताराम भारती, घनश्याम मीणा, घनश्याम यादव, नरेन्द्र खंगराले, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, कमलेश चाण्डक, आसिफ अंसारी, गजराज परमार, राहुल गोस्वामी, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …