Breaking News

सोहन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई भव्य गौ शिव कृषक कावड़ यात्रा

गौ माता और किसानों की मांगों को लेकर निकली भव्य गौ कृषक कांवड़ यात्रा

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, 7 पवित्र नदियों के जल से हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

भाऊखेड़ी में डायवर्जन को लेकर आयोजक समिति और थाना प्रभारी में तीखी बहस

इछावर/सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280।

इछावर/सीहोर।रविवार को अमलाहा से इछावर तक सोहन शंकर लाल पटेल के नेतृत्व में भव्य गौ कृषक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने शामिल होकर गौ माता और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। आयोजकों के अनुसार करीब 12 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे अमलाहा स्थित राम मंदिर से गंगा आरती के साथ हुई। इसके बाद कांवड़िए और महिलाएं डीजे व ढोल की धुन पर भोले की भक्ति में लीन होकर धामंदा, दुर्गपुरा
नरसिंहखेड़ा और भाऊखेड़ी होते हुए इछावर पहुंचे। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा मंडी स्थित शंकर मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

यात्रा की खास बात यह रही कि कांवड़ में 7 पवित्र नदियों का जल शामिल किया गया था, जिससे भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया।

गाय और किसान के मुद्दों को लेकर उठाई आवाज

यात्रा के नेतृत्वकर्ता सोहन शंकर लाल पटेल ने कहा कि वे इस यात्रा में केवल निमित्त हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और जिम्मेदारों को जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत स्तर पर गोवंश के लिए सुरक्षित क्षेत्र और बेहतर व्यवस्थाएं करने की मांग उठाई।

उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर कहा कि किसानों को समय पर खाद, सिंचाई के लिए बिजली और पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बीमा और राहत राशि को लेकर भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पटेल ने कहा कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं है, बल्कि व्यवस्था में जिम्मेदार लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए यह आवाज उठाई जा रही है।

भाऊखेड़ी में डायवर्जन से लगा जाम, आयोजक समिति और थाना प्रभारी में बहस

गौ कृषक कांवड़ यात्रा जैसे ही भाऊखेड़ी पहुंची, भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर क्रिसेंट चौराहे से यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते भाऊखेड़ी गांव में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

रविवार को यहां साप्ताहिक हाट बाजार भी लगा हुआ था, जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रा में शामिल हजारों कांवड़िए भी जाम में फंस गए। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कांवड़ यात्रा को भाऊखेड़ी जोड़ तक पहुंचाया।

इसी दौरान डायवर्जन को लेकर आयोजक समिति और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि डायवर्जन से कांवड़ यात्रा प्रभावित हुई है और इसे जानबूझकर यात्रा के दौरान किया गया। वहीं थाना प्रभारी ने इसे सावन माह में कुबरेश्वर धाम पर आने वाली भारी भीड़ के कारण की जाने वाली रूटीन यातायात व्यवस्था बताया।
कुल मिलाकर गौ कृषक कांवड़ यात्रा में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, वहीं यात्रा के माध्यम से गौ माता और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास भी किया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *