आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी व देश की आर्मी को दिया धन्यवाद, जय जवान जय किसान के लगे नारे

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर। किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाते हुए जय जवान, जय किसान व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकवाद के खिलाफ उंगली उठाते हुए ग्रामीण किसानों ने अभियान छेड़ा है कि हमारा भारत का जवान आज पाकिस्तान में घुसकर उन आतंकवादियों का सफाया करने में सक्षम है जो पिछली रात में ही आतंकवाद को सफाई करने का अभियान शुरू कर दिया है। इस बात की खुशी तमाम ग्रामीण जनता ने जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तानियों के आतंकवादियों के खिलाफ जंग छेडऩे की खुशी में भारत देश के जवानों का धन्यवाद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए तमाम किसानों ने डांडिया नाच कर भारत देश के जवानों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि हमारे भारत का जवान किसी भी देश में घुसकर आतंकवाद का सफाया कर सकते हैं। जय जवान जय किसान के संकल्प के साथ देश का किसान जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इस अवसर पर ग्राम रामाखेड़ी, चंदेरी, खमलिया सहित अन्य गांव के किसानों ने एकत्रित होकर मंदिर में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारत देश के जवानों एवं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त कर खुशी जाहिर की एंव एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर किशन गोपाल सिंह मेवाड़ा, रमेश, किसान, बाबूलाल, अमर सिंह रामप्रसाद, रामसिंह, भैरू सिंह, हरिसिंह, रतन सिंह, गांव के पटेल नारायण सिंह मेवाड़ा, वीरभान विश्वकर्मा, देव प्रसाद पंडित सहित दर्जनों किसानों ने डांडिया नाच कर और खुशी मनाई।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज