Breaking News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारी में लापरवाही—डोम लगाने वाले मजदूरों को नहीं मिल रही सेफ्टी!

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर: 7 जून को दशहरा मैदान इछावर में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम आयोजित हैं।कार्यक्रम की तैयारी के लिए डोम लगाया जा रहा है,जिसमें मजदूर ऊंचाई पर बिना सेफ्टी के कार्य कर रहे हैं।साई नाथ टेंट हाउस सीहोर जिनके मालिक अजय सोनी के द्वारा डोम का कार्य किया जा रहा है।मौके पर ठेकेदार अकरम खान के द्वारा पूरी डोम को लगवाया जा रहा है।ठेकेदार अकरम से जब मजदूरों की सेफ्टी के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी प्रकार की दुर्घटना के जि़म्मेदार हम रहेगें। इसी प्रकार बिना सेफ्टी के कई बार हमने बड़े बड़े डूम लगवाए है।

“जहाँ एक ओर सरकार मज़दूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कार्यक्रम स्थल पर डोम लगाने के काम में जुटा एक मजदूर वर्ग बिना किसी सेफ्टी उपकरण के ऊंचाई पर काम करता नजर आया।”

“सरकार जब खुद कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो उसे मजदूरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। यह एक गंभीर लापरवाही है।”

“अब सवाल उठता है कि जब एक केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में ही सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, तो बाकी जगहों की स्थिति क्या होगी? क्या प्रशासन अब इस पर कोई कार्रवाई करेगा?”

आपके द्वारा जानकारी दी गई है, मैं जल्द दिखवाता हू।

जमील खां

एसडीएम इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …