Breaking News

सीहोर में वन विभाग की लापरवाही! दिन दहाड़े सागौन की सिल्लियों की तस्करी का वीडियो वायरल

सीहोर में वन विभाग की लापरवाही! दिन दहाड़े सागौन की सिल्लियों की तस्करी का वीडियो वायरल

सिराडी–रामनगर रोड के बीच टू व्हीलर वाहन पर सागौन की सिल्लियों की तस्करी करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल

वन माफिया बेखौफ,दिन दहाड़े सागौन की सिल्लियों की तस्करी

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।सीहोर जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो वन विभाग की लापरवाही की पोल खोलती नज़र आती है। सिराडी–रामनगर रोड के बीच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिन के उजाले में बेखौफ़ तरीके से सागौन की सिल्लियों की तस्करी होती दिखाई दे रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग बिना किसी डर या रोक-टोक के सागौन की कीमती लकड़ी को वाहन में लोड कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ मुख्य सड़क पर और दिन दहाड़े किया गया, लेकिन वन विभाग की नज़र इस पर नहीं पड़ी—और पड़कर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी का सिलसिला जारी है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता के कारण तस्कर और भी बेखौफ़ होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यदि विभाग नियमित गश्ती और सख्ती से कार्रवाई करे, तो ऐसी घटनाओं पर आसानी से रोक लग सकती है।

अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो के बाद क्या वन विभाग हरकत में आएगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? या फिर सागौन माफिया ऐसे ही खुलेआम जंगलों को खोखला करते रहेंगे?

फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग पर सवालों की बौछार हो रही है, और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है।लेकिन मैने चार्ज सौप दिया है,

वीरेन्द्र सिंह बिसोरिया
वन परिक्षेत्र अधिकारी,सामान्य इछावर

मैने कल ही चार्ज लिया है, आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। जल्द ही मामले को जॉच कर कार्यवाही की जाएगी।

चन्दर सिंह भिलाला
वन परिक्षेत्र अधिकारी,सामान्य इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *