Breaking News

लगभग 900 बोरी मूंग जब्तसंबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए हरदा जिले से अवैध रूपये से लाया जा रहा मूंग जब्त

लगभग 900 बोरी मूंग जब्त संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 12 जुलाई, 2025

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं मंडी की टीम द्वारा भैरूंदा तहसील के ग्राम श्यामपुर में अवैध रूप से समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाया जा रहा है लगभग 900 बोरी मूंग जब्त किया गया। भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने बताया कि हरदा जिले से अवैध रूप से समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ट्रक में भरकर व्यापारी का यह मूंग सीहोर जिले में लाया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी अधिकारियों को जिले में समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अवैध रूप से अन्य जिलों तथा जिले व्यापारियों से लाए जाने वाले मूंग को जब्त करने और संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए है इसकी रोकथाम के लिए चेकिंग की कार्यवाही की जाए, ताकि अन्य जिलों तथा जिले के व्यापारियों का मूंग समर्थन मूल्य पर विक्रय न हो सके।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *