Breaking News

“गरीबो के हक राशन पर डकारने वाले दुकान सिराड़ी पर अभी तक एफआईआर क्यों नही ?”

इछावर। सीहोर जिले की तहसील इछावर अंतर्गत कुछ दिन पूर्व तीन माह का राशन वितरण किया जाना था जिसमे स्व सहायता समूह सिराड़ी की दुकान के संचालक द्वारा पूरे गाव में हितग्राहियो के अंगूठे मशीन में लगवाकर राशन नहीं दिया गया । इस मामले में एसडीएम इछावर को जानकारी लगते ही दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। परंतु उसके बाद भी दुकान से हितग्राहियो को ना ही राशन मिला और ना ही दुकान समूह के पास से हटाई गई । जो की शासन के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाता है ।

एमपी विश्वास न्यूज ने सिराड़ी पीडीएस समूह की अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद विभाग ने कार्यवाही भी की थी। यह खबर ग्रामीणों के हक़ की आवाज़ बनी और जनता को भरोसा हुआ कि अब गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

लेकिन अब वही विभाग उसी समूह को दोबारा दुकान सौंपने की तैयारी में है। सवाल यह है कि जब जांच में गड़बड़ी पाई गई और कार्रवाई हुई, तो फिर दोषी समूह को दोबारा मौका क्यों? क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की गई थी?

ग्रामीणों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार की बू और मिलीभगत की गवाही देता है। अधिकारी किसके दबाव में हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है। आखिर गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों को संरक्षण क्यों मिल रहा है?

जनता अब साफ़-साफ़ जवाब चाहती है – क्या विभाग जनता के हित में काम करेगा या भ्रष्ट तंत्र के साथ खड़ा रहेगा?

विगत 03 वर्ष पूर्व छापरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर भी इसी प्रकार की लापरवाही एवं अन्यमित्ताए होने पर समिति प्रबंधक और विक्रेता पर एफआईआर की गई थी ।

सिराड़ी समूह पर एफआईआर करने में शासन द्वारा क्यों लापरवाही की जा रही है

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है, वैसे तो मामला इछावर में आता है, फिर भी मैं जॉच करवाती हू।

श्री मति रेशमा
जिला आपूर्ति अधिकारी, सीहोर

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, अभी अभी मैंने चार्ज लिया है, मामले को दिखवाती हू। दोषी पाए जानें पर ज़रूर कार्यवाही होगी।

स्वाति मिश्रा

अपर कलेक्टर सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *