Breaking News

सीहोर पुलिस को मिली नई दिशा, सोनाक्षी सक्सेना ने शुरू किया कार्यभार

सीहोर पुलिस को मिली नई दिशा, सोनाक्षी सक्सेना ने शुरू किया कार्यभार

जिले की सुरक्षा व्यवस्था अब नई कप्तान के भरोसे

📍सीहोर | एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर जिले को नई पुलिस कप्तान मिल गई हैं। नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना (भापुसे) ने गुरुवार 07 मई 2026 को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से जिले की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर अभिनंदन शर्मा, डीएसपी अजाक प्रवीण चढ़ोकर, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव एवं थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहरा सहित अन्य अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की गई।

इसके बाद नवागत एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिले में नई पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *