अवैध राशि की मांग के आरोप में पटवारी निलंबित

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क 9200718280
सीहोर।तहसील श्यामपुर के ग्राम पथरिया तत्कालीन हल्का गढ़ीबगराज एवं वर्तमान में सीलखेडा में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार शर्मा को अवैध राशि की मांग संबंधी शिकायत के मामले में सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत की गई है।

प्राप्त शिकायत में ग्रामीणों द्वारा पटवारी पर बीपीएल कार्ड, जमीन का पट्टा सहित अनेक राजाव संबंधी कार्यों के लिए राशि की मांग करने संबंधी आरोप लगाए गए थे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज