प्राकृतिक रोशनी का उपयोग ज़्यादा करे- डॉ.चंद्रलेखा सांखला
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

लाड़कुई/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

लाड़कुई: सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में रासेयो एवं विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज ऊर्जा पर संवाद कार्यक्रम के तहत ऊर्जा संरक्षण के उपाय पर संगोष्ठी हुई।इस अवसर पर डॉ इंद्र यादव ने कहा कि ऊर्जा की बर्बादी को रोकना और ऊर्जा का कम उपयोग करना ही ऊर्जा संरक्षण है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिलती है। प्राचार्य डॉक्टर चंद्रलेखा सांखला ने अपने उद्बोधन में ऊर्जा संरक्षण के उपाय के बारे में बताया। उन्होंने कहा की ऊर्जा का न तो सृजन किया जा सकता है और न ही विनाश। यह केवल एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरित हो सकती है । आवश्यकता न रहने पर लाइट और उपकरण बंद करें, उपकरणों को अनप्लग करें ,एयर कंडीशनर का उपयोग कम करें एवं प्राकृतिक रोशनी का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा बचाने का संदेश देना था। संचालन डॉक्टर कैलाश मालवीय ने किया।इस अवसर पर डॉ रुखसाना अंजुम, डॉ राजेश पाटिल , नारायण बनवारी,राजेश मालवीय मय स्टॉफसहित छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज