Breaking News

देश व्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का बिलकिसगंज से शुभारंभ,

देश व्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का बिलकिसगंज से शुभारंभ,

घर-घर जाकर कांग्रेस करेगी भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर

बिलकिसगंज/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

बिलकिसगंज/सीहोर।बिलकिसगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज अयोजित की गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि बैठक में संगठन और आगामी गतिविधियो को लेकर चर्चा की गई! बिलकिसगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आज सम्पन्न हुई बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शैलेन्द्र पटेल, सीहोर जिले के सहप्रभारी दिनेश मेघानी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई क्या अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलकिसगंज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस का प्रतिनिधि कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव के एकता रवैया वोट चोरी जिले में खाद की कमी, पर्याप्त बीमा राशि,खराब फसल के सर्वे कर मुआवजा देंने, सोयाबीन ₹6000 क्विंटेल, स्मार्ट मीटर में हो रही अनिमित्ता, बड़े हुए बिजली के दाम और किसान पर बनाये जा रहे झूठे बिजली प्रकरण के विरोध में घर-घर जाकर आम जनता और किसानों के हस्ताक्षर करेंगे वोट चोर गड्डी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस आमजनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।

बैठक के बाद बिलकिसगंज डीसी पर कांग्रेस ने सौंपा मांग पत्र

महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर की अनियमित्तता के विरोध में कांग्रेस ने बिलकिसगंज डीसी पर प्रदर्शन कर सोपा मांग पत्र इने दिनों तो बिजली उपभोक्ता भारी राशि के बिलों से स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं से बार-बार हो रही है अघोषित कटौती से और किसानों को थमाया जाए जा रहे हैं झूठे बिजली चोरी के प्रकरण जैसी कई समस्याओं से परेशान है इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए जनहित में समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेत्रत्व में एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में मांग पत्र सौंपा!दौलत सिंह दरबार, नारायण सिंह पटेल, पर्वत सिंह, नरेश मेवाड़ा, गुलशन परमार, अक्षय परमार, राधेश्याम, मुकेश गौड़, सीताराम राठौड़, हरि चरण, धनबाद, हेमंत वर्मा, नरेंद्र परमार, धनपाल वर्मा,अमर सिंह परमार, राधेश्याम वर्मा, रामचरण मेवाड़ा, विनोद परमार, हेमराज कुशवाह,राहुल त्यागी, राजेश मालवी, राजेंद्र राजपूत, मनीष मेवाड़ा, मुमताज खान, जिलाधीश वर्मा, रितेश गुर्जर, रवि परमार, मुकेश मीना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *