Breaking News

खपत से अधिक भारी-भरकम रिडिंग देने वाले मीटरों के विरोध में दर्जनों ग्राम की लाड़ली बहनों ने दिया धरना

खपत से अधिक भारी-भरकम रिडिंग देने वाले मीटरों के विरोध में दर्जनों ग्राम की लाड़ली बहनों ने दिया धरना

रैली निकालकर बिलकिसगंज विद्युत वितरण केन्द्र का घैराव कर सौंपा ज्ञापन।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर। सीहोर जिले के बिलकिसगंज विद्युत वितरण केंद्र पर दर्जनों गांव की लाड़ली बहनों ने रैली निकाल कर विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर बिजली मीटर के विरुद्ध धरना दिया।

विद्युत मंडल ऑफिस में ग्राम बिलकिसगंज से लगे ग्राम रामाखेड़ी, हीरापुर, कुलांसकला, बरखेड़ी,चंदेरी, रलाओती, उलझावन, पिपलिया मीरा, खेड़ली की महिलाओं ने आज अपने-अपने घरों से निकलकर पैदल चलते हुए रैली के रूप में बिलकिसगंज विद्युत मंडल ऑफिस पहुंची और अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए लाड़ली बहनों ने भारी भरकम बिल देने वाले बिजली के मीटर बंद करने की आवाज उठाई।

 महिलाओं का कहना है कि पहले पुराने बिजली मीटर से 100 रूपये  से लेकर 500 रूपये तक एक माह का बिल आता था, परन्तु अब जो नये बिजली मीटर लगाये गये हैं वह 5000 रूपये से लेकर 10000 रूपये तक अन्नाप-सन्नाप रिडिंग बना रहे हैं। इन भारी भरकम बिलों का भुगतान कर-करके हम बर्बाद हो रहे हैं ।

लाड़ली बहनों को सरकार द्वारा जो 1250 रुपए दिये जा रहे थे वह  लाडली बहनों के मिलते हैं वह सब यह लाडले बिजली मीटर में चले जाते हैं ।

हम परेशान है दुखी हैं हमारे घरों पर यह लाडले मीटर ना लगाया जाए और जिन लाडली बहनों के घर यह मीटर लग गया है वह मीटर निकाले जाए ।
ग्रामीण लाडली बहनों ने यह भी मांग रखी कि अभी हमें गरीब 150 यूनिट बिजली पर सब्सिडी मिलती है अब हमें 300 यूनिट बिजली की सब्सिडी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जावे और हम लाडली बहने देश के हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं हमारे क्षेत्र के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैया से यह मांग कर रहे हैं कि हम लाडली बहने बहुत दुखी और परेशान है, रक्षाबंधन मनाएं या लाडले मीटर का हजारों का बिल चढ़ाएं।

हमें जो आपने 1250 रूपये दिए हैं लाडली बहनों को वह सभी लाडले बिजली मीटर में जा रहे हैं।

विद्युत मंडल के अधिकारी श्री राम पाली को पीएम सीएम और केंद्रीय मंत्री के नाम का ज्ञापन देकर लाडली बहनों ने उनके घर पर लगाए जा रहे बिजली के लाडले स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की गई इस मौके पर सैकड़ो महिला से भी अधिक थी ।

विद्युत मंडल में लाडली बहनों ने उनके घर पर लगाए जा रहे बिजली के लाडले मीटर को बंद करने एवं उनके घर से जो लग चुके उनको निकाल के पुराने मीटर लगाने की मांग की गई है।बिलकिसगंज से लगे ग्राम रामाखेड़ी, हीरापुर, कुलांसकला, बरखेड़ी,चंदेरी, रलाओती, उलझावन, पिपलिया मीरा, खेड़ली की महिलाओं ने आज अपने-अपने घरों से निकलकर पैदल चलते हुए रैली के रूप में बिलकिसगंज विद्युत मंडल ऑफिस पहुंची और अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए लाड़ली बहनों ने भारी भरकम बिल देने वाले बिजली के मीटर बंद करने की आवाज उठाई।

बिजली मीटर लगाये गए
हम परेशान है दुखी हैं हमारे घरों पर यह लाडले मीटर ना लगाया जाए और जिन लाडली बहनों के घर यह मीटर लग गया है वह मीटर निकाले जाए ।
ग्रामीण लाडली बहनों ने यह भी मांग रखी कि अभी हमें गरीब 150 यूनिट बिजली पर सब्सिडी मिलती है अब हमें 300 यूनिट बिजली की सब्सिडी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जावे और हम लाडली बहने देश के हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं हमारे क्षेत्र के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैया से यह मांग कर रहे हैं कि हम लाडली बहने बहुत दुखी और परेशान है, रक्षाबंधन मनाएं या लाडले मीटर का हजारों का बिल चढ़ाएं।
हमें जो आपने 1250 रूपये दिए हैं लाडली बहनों को वह सभी लाडले बिजली मीटर में जा रहे हैं।
1:00 बजे से चली लाडली बहनों की रैली 2 घंटे पूरे क्षेत्र में होते हुए विद्युत मंडल ऑफिस पहुंचकर घेराव किया और धरने पर बैठ गई।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *