Breaking News

300 से अधिक पंचायत सचिव और पंचायत कर्मचारियों ने छह किलोमीटर रैली निकाली

300 से अधिक पंचायत सचिव और पंचायत कर्मचारियों ने छह किलोमीटर रैली निकाली

बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी-जनपद सीईओ नमिता बघेल
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान रैली निकाली।

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर। हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव-स्वच्छता के संग अभियान के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत के तत्वाधान में तिरंगा रैली, स्वच्छता संवाद, शपथ और श्रमदान हुआ। इस मौके पर शहर के सीहोर जनपद कार्यालय परिसर में करीब 300 से अधिक पंचायत सचिव, जीआरएस और जनपद पंचायत कर्मचारियों ने एक साथ आस-पास के स्थानों पर स्वच्छता का कार्य किया और कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ नमिता बघेल ने जारी अभियान के बारे में कहाकि बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है।
इस मौके पर पंचायत सचिव संगठन के ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम मेवाड़ा ने बताया कि मंगलवार को सरकार के हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत में रैली का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के अनेक स्थानों पर करीब 300 से अधिक पंचायत सचिव, जीआरएस और कर्मचारियों ने रैली निकाली संदेश दिया। वहीं बुधवार को पौधा रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहाकि बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखना अति आवश्यक है। यह सभी के सहयोग से ही संभव है, क्योंकि गंदगी ही सभी बीमारियों का मूल कारण है। स्वच्छता हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए जरूरी है। हर बीमारी से स्वच्छता ही हमें बचाती है।

बीमारियों से बचाव के लिए अपने घरों व आसपास के क्षेत्र को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहाकि जनपद सीईओ नमिता बघेल ने इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान तथा हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कराए जाने की बात कही।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *