राजस्व मंत्री के क्षेत्र में बिना ध्वजारोहण मनाया गया स्थापना दिवस जबकि मंत्री ने खुद सीहोर में किया ध्वजा रोहण
पूर्व में मध्य प्रदेश स्थापना के अवसर पर ग्राम पंचायत,जनपद पंचायतों में होता आया है, ध्वजा रोहण
छात्रावास में बिना ध्वजारोहण मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस — नेताओं की मौजूदगी में हुआ भोज, उठे सवाल

सीहोर/इछावर। एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर/इछावर।मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जहाँ पूरे प्रदेश में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्य गौरव का उत्सव मनाया गया, वहीं सीहोर जिले के एक छात्रावास में यह दिन परंपरा से हटकर मनाया गया।
जानकारी के अनुसार,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में जिले में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और राज्य स्थापना दिवस का संदेश दिया।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उन्हीं की इछावर विधानसभा क्षेत्र के एक शासकीय जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास इछावर में स्थापना दिवस बिना ध्वजारोहण के मनाया गया।
❗ नेताओं की मौजूदगी में हुआ भोज, पर गायब रहा ध्वज सम्मान
सूत्रों के मुताबिक छात्रावास में स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था।
यहाँ ध्वजारोहण नहीं हुआ, बल्कि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 से 500 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे और अतिथि तो मौजूद थे, परंतु राज्य ध्वज फहराने की औपचारिकता पूरी नहीं की गई।
❓ उठे तीखे सवाल
सवाल खड़ा होता है कि जब जिले में राजस्व मंत्री खुद ध्वज फहरा रहे थे, तब उनके ही क्षेत्र में ऐसा आयोजन होना लापरवाही और परंपरा का अपमान है।


⚠️ प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल
अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या छात्रावास प्रशासन ने कार्यक्रम की पूर्व अनुमति ली थी?
क्या इस आयोजन की जानकारी जिले के अधिकारियों को थी?
अगर नहीं, तो यह सीधा-सीधा प्रोटोकॉल और सरकारी मर्यादा का उल्लंघन माना जाएगा।


एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज