Breaking News

ग्राहक परेशान, डाकपाल का जन्मदिन डाकघर में मनाया गया

ग्राहक परेशान, डाकपाल का जन्मदिन डाकघर में मनाया गया

[इछावर], एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।डाक विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ इछावर के डाकघर में कार्यरत डाकपाल विनोद त्यागी का जन्मदिन कार्य समय में ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डाकघर का सामान्य कार्य ठप रहा और जरूरी कार्यों के लिए आए ग्राहक घंटों तक परेशान होते रहे।

सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है दोपहर के समय केक काटने और फोटो सेशन के चलते काउंटर बंद रहे। कई बुजुर्ग पेंशनधारी और ग्राहक डाक संबंधित कार्यों के लिए लाइन में इंतजार करते रहे।

ग्राहकों ने आरोप लगाया कि “सरकारी कार्यालय में काम के समय ऐसी निजी पार्टियां होना अनुशासनहीनता है। हम घंटों से खड़े हैं, लेकिन किसी को हमारी चिंता नहीं है।”

वहीं, जब इस संबंध में डाकपाल विनोद त्यागी से मोबाईल से कॉल पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मै इस मामले में कुछ नही कहना चाहता, मै साहब से बात करूंगा। किसी को असुविधा नहीं हुई।”
हालाँकि ग्राहकों की नाराजगी साफ झलक रही थी।

सूत्रों का कहना है कि विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने डाक विभाग से मांग की है कि सरकारी कार्य के समय ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *