Breaking News

सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामण गणेशजी की प्रीतिमा भेंट कर,राहुल गांधी को दिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर आगमन का सादर निमंत्रण

सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामण गणेशजी की प्रीतिमा भेंट कर,राहुल गांधी को दिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर आगमन का सादर निमंत्रण

पंचमणी/मध्य प्रदेश, एमपी विश्वास न्यूज

पचमढ़ी/मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित सर्जन संगठन के विशेष कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और सौहार्द का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश जी का चित्र भेंट कर सीहोर आगमन का सादर निमंत्रण दिया।

राजीव गुजराती ने इस मौके पर कहा कि “चिंतामन गणेश जी सीहोर की आस्था, संस्कृति और जनभावनाओं का प्रतीक हैं। राहुल गांधी जी का सीहोर आगमन न केवल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा, बल्कि जिले के लिए गौरव का क्षण भी बनेगा।”

कार्यक्रम में सर्जन संगठन के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सबने इस भेंट और निमंत्रण को सीहोर जिले के लिए सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक क्षण बताया।

इस अवसर पर राजीव गुजराती ने कहा की आज हमारे नेता जननायक राहुल गांधी से सहपरिवार मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, पत्नी रेणु गुजराती, पुत्री काशवी गुजराती एवं पुत्र राजवीर गुजराती सहित सहपरिवार आत्मीय मुलाकात हुई।और पचमढ़ी में संगठन सर्जन शिविर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *