Breaking News

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधान सभा क्षेत्र में किसान को नही मिल पा रही पर्याप्त बिजली,

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधान सभा क्षेत्र में किसान को नही मिल पा रही पर्याप्त बिजली,

आधा दर्जन गांवों में किसानों को नहीं मिल रही समय पर बिजली, सब-स्टेशन आर्या पर किया प्रदर्शन

10 घंटे की जगह मात्र 4–5 घंटे ही मिल रही कृषि बिजली सप्लाई

आर्या/इछावर/सीहोर
एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर। सीहोर जिले के इछावर विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों — दुदलाई, रूपदि, रूपादा, रघुनाथपुरा,आर्य सहित आसपास के कई इलाकों के किसान इन दिनों बिजली आपूर्ति में हो रही भारी कटौती से परेशान हैं। किसानों के अनुसार, जहां खेतों के लिए रोजाना 10 घंटे कृषि बिजली देने का प्रावधान है, वहीं बीते कई दिनों से उन्हें मात्र 4–5 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है।

अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण सिंचाई का पूरा समय गड़बड़ा गया है, जिससे गेहूं, चने और सरसों की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि रात में बिजली कटौती सबसे अधिक हो रही है, जिसके चलते मोटरें चलाना और सिंचाई करना मुश्किल हो गया है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसानों ने सब-स्टेशन आर्या पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

किसान विष्णु जाट,पप्पू जाट,धर्मेंद्र जाट, योगेश जाट, आशीष पटेल, मनोज जाट,राधेकिशन बामनिया इत्यादि किसानों की शिकायत है की खेत की 10 घण्टे की बिजली भी किसानों को पर्याप्त नहीं मिल पा रही है हर 10 से 15 मिनट में लाइट काट दी जाती है एवं मातृ 5 से 6 घंटे लाइट दी जा रही है जिससे किसान काफी परेशान है एवं प्रदर्शन करने को मजबूर है। सब स्टेशन आर्या एवं विद्युत वितरण केंद्र दिवाडीया के गांवो के किसान बेहद परेशान।

किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तुरंत नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और उग्र करने को मजबूर होंगे।

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कृषि बिजली किसानों की जीवनरेखा है, और समय पर सप्लाई नहीं मिलने से उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित 10 घंटे की सप्लाई बहाल की जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

हा समस्या है,किसानों को नहीं मिल पा रही 10 घण्टे बिजली किसान परेशान है लेकिन लोड के कारण बार बार कटौती की जा रही है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

सुपर वाइजर
विजय कुमार उईके
विधुत वितरण केन्द्र, दिवाडीया

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *