Breaking News

अवैध शराब के विरूद्ध की गई कार्रवाई

अवैध शराब के विरूद्ध की गई कार्रवाई

350 किलो महुआ लाहन एवं 30 लीटर कच्ची मदिरा जब्त

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 24 नवंबर 2025

इछावर/सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाहियां की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी दीपसिंह राठौर ने बताया कि इछावर तहसील के ग्राम बिछोली, जामली एवं फांगिया में आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई और आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण कायम किए गए। टीम द्वारा इस कार्रवाई में 350 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर कच्ची मदिरा जब्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 41 हजार रूपये है।

यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक माधव कुण्डल, आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आबकारी आरक्षक श्रीमती प्रियवंदना पाण्डे, प्रियंका यादव, राहुल सिंह चौधरी द्वारा की गई।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *