Breaking News

पीएचई एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर की समीक्षा

जिले में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- कलेक्टर बालागुरू के.

जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही तकनिकी समस्याओं को दूर कर कार्य में गति लाएं- कलेक्टर बालागुरू के.

सुधार योग्य हैंड पंपों में जल्द सुधार कार्य किया जाए- कलेक्टर बालागुरू के.

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,01 मई,2025

सीहोर।लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर बालागुरू के. ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में नलजल योजनाओं के कार्यो की प्रगति, बंद नलजल योजनाओं को शुरू कराने तथा बिगड़े हैण्डपंपों के सुधार की विकासखण्डवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि गर्मी के मौसम में जिले के प्रत्येक व्यक्ति को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है। आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पेयजल उपलब्धता के लिए आवश्यक संसाधनों की तत्काल आपूर्ति की जाए। नल जल परियोजनाओं को पूरा करने में आ रही तकनिकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें ताकि योजना में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में हर व्यक्ति के घर तक नल से पानी पहुंच सके। कलेक्टर बालागुरू के. ने नल जल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं उन्होंने पंचायतों को सौंपा जाए।

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने निर्देश दिए कि जिले भर में स्थापित हैंडपंपों में से सुधार योग्य हैंडपंपों में सुधार कार्य कराया जाए। जल जीवन मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन में आ रही समस्याओं का समाधान कराएं और घरेलू नल कनेक्शन में प्रगति लाएं। प्रगतिरत अपूर्ण टंकियों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण नलजल योजनाओं में निर्माण एजेंसी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गयी सड़कों की मरम्मत तत्काल करायें।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …