Breaking News

गंभीर लापरवाही सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लापरवाही—विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा की सूचना छात्र/छात्राओं को नहीं मिली

गंभीर लापरवाही
सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लापरवाही—विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा की सूचना छात्र/छात्राओं को नहीं मिली

बिना तैयारी बच्चो ने दी परीक्षा, हंगामा खड़ा होने पर तत्काल परीक्षा हॉल में छात्र/छात्राओं बैठाया।

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।ओलंपियाड एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है, जो छात्रों की प्रतिभा, ज्ञान और समस्या-समाधान क्षमता का मूल्यांकन करती है। देशभर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों छात्र भाग लेते हैं। लेकिन सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस बार गंभीर लापरवाही सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र/छात्राओं को विज्ञान विषय की ओलंपियाड परीक्षा की सूचना समय पर जारी नहीं की गई। इसके कारण कई छात्र परीक्षा से अनजान रह गए और निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

अभिभावको का कहना है कि स्कूल द्वारा किसी भी माध्यम—नोटिस बोर्ड, कक्षा सूचना, या ऑनलाइन ग्रुप—से परीक्षा से संबंधित जानकारी साझा नहीं की गई। कई अभिभावकों और छात्रों ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए इसे “शैक्षणिक लापरवाही” करार दिया है। अभिभावक नरेश वर्मा,रितेश शर्मा ने बताया की बच्चो को विज्ञान विषय की परीक्षा का समय नही बताया गया और बाद में जब मामला बढ़ने लगा तो तत्काल बच्चो के विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई।

एक छात्र ने बताया, “हम तैयारी करते रहे, लेकिन परीक्षा की तारीख की कोई जानकारी नहीं दी गई। सुबह पता चला तो बहुत देर हो चुकी थी।”
वहीं अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से इस मामले में जांच और जवाबदेही की मांग की है।

कई छात्र/छात्राएं जानकारी नही होने से परीक्षा से वंचित रहे।जिसमे रक्षा वर्मा कथा नवी ग्राम सेमली जदीद, दीपिका शर्मा कक्षा नवी ग्राम सेमली जदीद, सुरभि सेन कक्षा नवी ग्राम सेमली जदीद, करीना राजपूत कक्षा दसवीं ग्राम मुवाड़ा,जानकी मीणा कक्षा दसवीं ग्राम राजपुरा इनका एवं पालकों का कहना है कि आनन फानन में तत्काल परीक्षा ली गई,बच्चो को पहले से विज्ञान विषय की परीक्षा कोई जानकारी नहीं थी।

ओलंपियाड परीक्षा दिन रविवार को विज्ञान विषय का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं गणित विषय का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक था। गणित विषय वाले छात्र/छात्राओं को विज्ञान विषय के पेपर समय की जानकारी बच्चो को नही दी गई जिस कारण उनका विज्ञान विषय का पेपर छूट गया।

क्या कहते हैं ज़िम्मेदार

इस विषय को लेकर जब प्राचार्य से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया एवं कॉल काट दिया।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *