Breaking News

सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों के सम्मान में बाराखंबा (देवपुरा) में हुआ भव्य समारोह,

सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों के सम्मान में बाराखंबा (देवपुरा) में हुआ भव्य समारोह,

जनपद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने की सेवाओं की सराहना

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। पंचायत सचिव संगठन इछावर द्वारा आज बाराखंबा (देवपुरा) में सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न सिर्फ सम्मान का अवसर रहा, बल्कि सचिवों के लम्बे सेवाकाल में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी मंच बना।

समारोह में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव—

श्री पहलाद सिंह राजपूत (भगत जी)

श्री माखनलाल वर्मा

श्री जगदीश जाट

श्री मनोहरलाल वर्मा

श्री घिसीलाल मुकाती

श्री अजब सिंह ठाकुर

श्री सवाई सिंह सेन
को शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी को शुभकामनाएँ दीं और उनके द्वारा पंचायत व्यवस्था में दिए गए योगदान को अनमोल बताया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनपद पंचायत के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों के अनुकरणीय कार्य, निष्ठा, ईमानदारी और ग्रामीण विकास में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की।

समारोह में मुख्य अतिथि जनपद की सीईओ रूशाली पोरस,जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। इसके अलावा पंचायत इंस्पेक्टर मगरौलिया जी, अरुण मुकाती,कमल वर्मा सहित जनपद का समस्त स्टाफ, अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों ने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके अनुभव और सेवाएँ हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। इस मौके पर भविष्य के लिए सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि समाज और संगठन में उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों व सम्मानित सचिवों को संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

कांवड यात्रा के पहले ही शहर के सीवन नदी तट पर मेले जैसा वातावरण,,,,,,,,,,,,

आगामी तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 25 अगस्त को भव्य कांवड यात्रा निकाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *