Breaking News

ढाबला माता के सचिन ने परिवार सहित गांव को किया गौरवान्वित, देश की सेना में बने अग्नि वीर

ढाबला माता के सचिन ने परिवार सहित गांव को किया गौरवान्वित, देश की सेना में बने अग्नि वीर

गांव के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण

ढाबला माता/इछावर।
एमपी विश्वास न्यूज
राजेश माँझी

ढाबला माता/इछावर। इछावर तहसील के ग्राम ढाबला माता के होनहार युवा सचिन परमार, पिता ज्ञान सिंह परमार, ने अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करते हुए भारतीय सेना की अग्नि वीर योजना में स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।

सचिन ने अथक मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल की है। बचपन से ही सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा करने का सपना देखने वाले सचिन ने अपनी लगन से यह साबित कर दिया कि समर्पण और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

परिवार ने बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सचिन हमेशा से दृढ़ निश्चयी और मेहनती रहा है। आज उसका चयन पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है।

ग्रामवासियों ने सचिन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उसकी यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। गांव में जल्द ही उसके स्वागत और सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अग्नि वीर के रूप में सेना में शामिल होकर सचिन अब देश की रक्षा और सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी यह उपलब्धि ढाबला माता गांव के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बन गई है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *