Breaking News

मासिक बैठक का आयोजनबैठक की अध्यक्षता बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी ने की।

मासिक बैठक का आयोजन
बैठक की अध्यक्षता बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी ने की।

ब्लॉक इछावर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न,मिशन अंकुर के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र इच्छावर

बैठक में सामग्री वितरण, मध्यान भोजन, नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता योजना व उसका क्रियान्वयन, एफएलएन मिशन अंकुर, मेंटरिंग,मासिक आकलन, चाइल्ड ट्रैकिंग, सहित तमाम बिंदुओं पर मंथन।

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।जनपद शिक्षा केंद्र इछावर में दिसंबर माह की विकासखंड स्तरीय मासिक संख्या बैठक संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी ने की बैठक में जन शिक्षकों से शैक्षिक व प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तार चर्चा की गई| इस दौरान सामग्री वितरण, मध्यान भोजन, नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता योजना व उसका क्रियान्वयन, एफएलएन मिशन अंकुर, मेंटरिंग,मासिक आकलन, चाइल्ड ट्रैकिंग, सहित तमाम बिंदुओं पर मंथन हुआ| बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे ने निर्देश दिए की सभी जनशिक्षक शाला अवलोकन के दौरान मेंटरिंग कार्य शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें तथा शिक्षक कक्षाओं का संचालन पाठ योजना अनुसार करें ।बैठक में जिले के प्रतिनिधि डाइट से FLN के आवश्यक बिंदुओं पर निर्देश दिए तथा सभी जनशिक्षकों व BAC को अकादमिक बिंदुओं पर जानकारी दी।

बैठक में BAC शैलेन्द्र ठाकुर ने शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली | मिशन अंकुर समन्वयक संजय शर्मा द्वारा राज्य द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्यों पर चर्चा की गई तथा मासिक आकलन फॉर्मेट को सत्यापित करने पर जानकारी दी । पीपीएम मीटिंग में मुख्य रूप से बीएससी शैलेंद्र सिंह ठाकुर घनश्याम वर्मा मनोज राठौड़ महेंद्र सिंह सिसोदिया अशोक कुमार मालवीय,अनिल कुमार कलमोदिया श्रीमती शीला शर्मा एवं समस्त जन शिक्षक साथी उपस्थित रहे

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *