Breaking News

थाना आष्टा व पार्वती क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम — भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू

थाना आष्टा व पार्वती क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम — भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

आष्टा/सीहोर।थाना आष्टा एवं थाना पार्वती क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रित बनी हुई है। आमजन के सहयोग से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है।
फिर भी, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित समस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है। संदिग्ध व आपत्तिजनक पोस्ट/मैसेज पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी कोई पोस्ट, मैसेज या सामग्री साझा न करें जिससे समाज में भ्रम या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर इस प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और शांति व सौहार्द कायम रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *