Breaking News

बिना रेत और घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर हो रहा है नाली निर्माण।

इछावर।इछावर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पांगरा खाती के मोगरा ग्राम में हो रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार सूरदास बने बैठे है। ऐसी चर्चा है कि निर्माण कार्य मे मोटी कमीशन के चक्कर में पंचायत द्वारा मानक व गुणवत्ता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।
नतीजतन डस्ट, चुरी, गिट्टी और गुणवत्ताविहीन सरिया का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पांगरा खाती के ग्राम मोगरा वार्ड क्र.16 में लाखों रुपए की लागत से नाली निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण में पंचायत द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दर किनार कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जो भ्रष्टाचार की कहानी बंया कर रही है।

सरपंच और सचिव पर उठते सवाल :-

ग्रामवासियों का कहना है कि नाली निर्माण में पूरी तरह मानक व गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।

डस्ट, चुरी व गुणवत्ताविहीन सरिया का इस्तेमाल कर आनन–फानन में नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है ताकि जिम्मेदारों की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार की पोल न खुल जाये।

अगर उच्चधिकारी मामले की जांच करें तो सचिव की कथनी और करनी का फर्क समझ आ जाएगा।

जब बिना रेत के बनने वाली नाली के घटिया निर्माण और गुणवत्ता को लेकर पंचायत सचिव जसमत ठाकुर से दुरभाष पर पक्ष जानने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, हम इस्टीमेट के हिसाब से ही कार्य कर रहे है।

इनका कहना है…

बिना रेत के नाली कैसे बनेगी हम
इस्टीमेट के हिसाब से ही कार्य कर रहे है और गुणवत्ता का ध्यान रख रहे है।

पंचायत सचिव, जसमत ठाकुर।

मैं मौके पर जाकर जांच करवाता हुँ।
इंजीनियर,अनिल सेन।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *