Breaking News

जंगल में खून बहाने की साजिश: वन माफिया का खौफनाक खेल…

भेरूंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

भेरूंदा/सीहोर।सीहोर जिले में वन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने वनकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। यह गंभीर घटना गुरुवार की भेरूंदा ब्लॉक के लाड़कुई परिक्षेत्र में सामने आई, जहां लकड़ी तस्करी में लिप्त माफिया ने रिवाल्वर की नोक पर वन विभाग के अमले से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ली और फरार होने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, लाड़कुई परिक्षेत्र की बीट निमोटा स्थित गादल्या सुआपानी वन क्षेत्र से वन माफिया अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन माफिया ने हथियार दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और वाहन लेकर भाग निकले।

पीछा किया तो कुचलने की कोशिश की

वनकर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया। इसी दौरान भाग रहे माफिया ने एक वनरक्षक को कुचलने की कोशिश की। हालांकि वनकर्मी बाल-बाल बच गया, लेकिन इस दौरान उसकी बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो आरोपी राजवीर जाट निवासी निमोटा और श्री निवास धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया एवं
एक अन्य आरोपी फरार।

इस मामले में गुरुवार देर रात संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *