Breaking News

रेहटी पुलिस द्वारा रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रेहटी पुलिस द्वारा रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी का खुलासा
, तीन आरोपी गिरफ्तार

रेहटी/सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज
थाना – रेहटी दिनांक – 15/01/2026

रेहटी/सीहोर।पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रेहटी क्षेत्रांतर्गत रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों—
1. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष
2. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष
(दोनों निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास)

के साथ मिलकर रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दान पेटी, ₹1,920/- नकद तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक MP-41-CA-7965, को विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास
2. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास
3. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि सुमेर सिंह उइके, प्रआर महेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र गौर, योगेश कटारे, पुष्पेन्द्र जाट एवं विकास नागर की सराहनीय भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *