Breaking News

जन्मदिन बना शिक्षा का पर्व: अतिथि शिक्षक राम सिंह मालवीय ने बच्चों को दिया ज्ञान का उपहार

अतिथि शिक्षक का अनुकरणीय कदम: जन्मदिन पर विद्यालय को भेंट किया पेपर स्टैंड

इछावर: एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।जिले के इछावर विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला ढाबला माता में कार्यरत गणित विषय के अतिथि शिक्षक राम सिंह मालवीय ने अपने जन्मदिन को अनोखे और प्रेरणादायी रूप में मनाते हुए विद्यालय को पेपर स्टैंड भेंट किया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से उन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक नई मिसाल कायम की।

अतिथि शिक्षक राम सिंह मालवीय ने बताया कि समाचार पत्र पढ़ने से विद्यार्थियों को देश-विदेश, प्रदेश, जिला एवं स्थानीय स्तर की घटनाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और बौद्धिक विकास को मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य से विद्यालय में यह व्यवस्था की गई है कि बच्चे प्रतिदिन प्रार्थना से पूर्व 30 मिनट समाचार पत्र का अध्ययन करेंगे।

समाचार पत्रों के नियमित पठन से विद्यार्थियों की हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता बढ़ेगी, शब्द भंडार समृद्ध होगा तथा पठन-पाठन में रुचि विकसित होगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक सहित समस्त शिक्षकों ने इस पहल को अत्यंत प्रशंसनीय बताते हुए अतिथि शिक्षक राम सिंह मालवीय का आभार व्यक्त किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि समाज में शिक्षकों की सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित करती है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *