Breaking News

भाजपा केन्द्र सरकार का यह बजट पूर्णत: फेल, इसमें आज जनता के लिये कोई राहत नही-राजीव गुजराती

भाजपा केन्द्र सरकार का यह बजट पूर्णत: फेल, इसमें आज जनता के लिये कोई राहत नही-राजीव गुजराती

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। भाजपा सरकार द्वारा सदन में पेश किये गये आम बजट पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट आम जनता के लिये पूर्णत: फेल बजट है, इस बजट से आम जनता को कोई राहत नही है। इस बजट से जनता को ना महंगाई से राहत मिलेगी ना ही आम जनता की आर्थिक स्थिति बदलेगी।

लगभग तेरह वर्षों में भारत देश दुनिया का वल्र्ड बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार हो गया है। इस बजट से राजकोषी घाटा और बढ़ेगा। शेयर बाजार आज धड़ाम से गिरा है।

सोना, चांदी के भाव आसमान पर इनका कोई कंट्रोल नहीं रहा है, इस बजट महंगाई और बढ़ेगी और यह पूरी तरह फैल बजट है, इससे आम जनता के लिये कोई राहत नहीं है। इनकम टैक्स के स्लैब में कोई राहत की बात नहीं है।

केंद्रीय बजट पूर्णत: निराशाजनक और गरीब-विरोधी, यह बजटर जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। यह बजट बेरोजग़ारी, महंगाई और ग्रामीण विकास के मुद्दों का ठीक समाधान नहीं है।

आज युवाओं के पास नौकरी नहीं है और किसानों पर संकट बना हुआ है, जो सरकार की वास्तविक समस्याओं से असंवेदनशीलता दर्शाता है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *