ब्रिजिश नगर ब्लॉक में कांग्रेस का पंचायत समिति गठन कार्यक्रम, कई ग्राम पंचायतों में नई समितियां गठित
इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रिजिश नगर द्वारा ग्राम पंचायत समिति गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
ब्रिजिशनगर/इछावर।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रिजिशनगर अध्यक्ष घनश्याम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतनसिंह मेवाड़ा, बाबूलाल पटेल, अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश राठौर, मंडलम अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, चंदर सिंह धनगर, आजाद राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत समितियों का गठन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत कुड़ी, ढाबला माता, सेमली जदीद, मुआड़ा, रामगढ़ एवं ब्रिजिश नगर शामिल हैं। सभी पंचायतों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज