Breaking News

राजस्व मंत्री ने नापलाखेड़ी और धामंदा में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

राजस्व मंत्री ने नापलाखेड़ी और धामंदा में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है – राजस्व मंत्री वर्मा

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 05 फरवरी, 2026

सीहोर।राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।ग्राम नापलाखेड़ी में लोकार्पण अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे आमजनों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण तथा विभिन्न जांच एवं परामर्श सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सफाई की आदतें अपनाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार कर रही है, जिसके अंतर्गत नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, पुराने भवनों का उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *