रेहटी पुलिस ने नाबालिग बालिका की हत्या करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

रेहटी,एमपी विश्वास न्यूज
थाना – रेहटी
रेहटी/सीहोर।घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादिया सुषमा यदुवंशी पति स्व. मेहताब सिंह यदुवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बाबरी ने रिपोर्ट किया कि मेरी लडकी राधिका उम्र 09 साल की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोटकर हत्या कर दी है । कि रिपोर्ट पर अपराध क्र.95/26 धारा 103(1), बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रकरण में उनि नंदरांम अहिरवार हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम बाबरी पहुंचा आरोपी राहुल यदुवंशी पिता रामगोपाल यदुवंशी उम्र 35 साल निवासी बावरी थाना रेहटी से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि मेरा सुषमा यदुवंशी के साथ पूर्व से प्रेम प्रंसग है उसकी पुत्री राधिका का हम दोनो के मिलने पर बांधा बनती थी इस लिये मैने ओर सुषमा ने षडयंत्र किया ओर सुषमा ने बोला कि दिनांक 17/02/26 को मै सुबह 9.00 बजे ढावे पर मजदूरी करने चली जाउगी तब मेरी लडकी अकेली रहेगी तो उसकी हत्या कर देना । तो मै 11.30 बजे दिन को सुषमा के घर मे घुसकर लडकी राधिका घर पर अकेली थी मैने उसकी लेगी पडी हुई थी उसको उसके गले मे कस कर हत्या कर दी है । बाद अपराध क्र.95/26 धारा 103(1),बीएनएस इजाफा धारा 62(2) बीएनएस में आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी:
1.राहुल यदुवंशी पिता रामगोपाल यदुवंशी उम्र 36 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना रेहटी जिला सीहोर
- सुषमा यदुवंशी पति स्व. मेहताब सिंह यदुवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना रेहटी जिला सीहोर
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही-
एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, निरीक्षक राजेश कहारे (थाना प्रभारी रेहटी),उनि नंदराम अहिरवार,सउनि बी.एस सिकरवार,प्रआर.फूलसिंह,प्रआर. जयनारायण,आर.विकास नागर, ,आर.योगेश कटारे,आर.पुष्पेन्द्र जाट,आर.रामकुमार शर्मा, ,आर.संतोष,आर.अभिषेक यादव,आर.जितेन्द्र गौर,मआर.संध्या अहिरवार,मआर.निकिता,आर. लवकेश जाट थाना भैरूंदा एवं प्रआर.सुशील साल्वे सायबर सेल सीहोर , की सराहनीय भूमिका रही ।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज