Breaking News

नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से इछावर तहसील के छूटे 12 गांव

नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से इछावर तहसील के छूटे 12 गांव

नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से वंचित गांवों में उबाल: स्मार्ट मीटर का ग्रामीणो ने किया विरोध

ग्रामीणों की चेतावनी—“गांव में किसी भी सरकारी योजना का करेंगे बहिष्कार, मतदान भी करेंगे बंद”

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/इछावर क्षेत्र के नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से छूटे गांवों में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी जब गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध किया और प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनके गांवों को नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से नहीं जोड़ा जाता, तब तक गांव में किसी भी शासकीय योजना को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की बड़ी परियोजनाओं में उनके गांवों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे सड़क, स्कूल, बिजली, पानी सहित दैनिक जीवन से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधियों का गांव में विरोध किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मतदान का बहिष्कार भी किया जाएगा।

प्रदर्शन में राजेश जाट, पन्नालाल जाट, कैलाश जाट, जगदीश शर्मा, रामेश्वर जाट, महेश जाट, संतोष जाट, रामचरण बामनिया, सरपंच योगेश जाट, लाड़सिंह, रामभरोस जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि परियोजना में गांवों को शामिल करना ही उनके आंदोलन की मुख्य मांग है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, विरोध जारी रहेगा।

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *