
इछावर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे दिल्ली
बहाने नही बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। इछावर विधानसभा क्षेत्र से इछावर नगर से बद्री प्रसाद कोली आत्मज स्वर्गीय हजारी लाल कोली सहित पुरे मध्य प्रदेश से हजारों की संख्या में भाजपा कार्य कर्ता पहुंचे दिल्ली। अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाली कोली समाज के कार्य कर्ता बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे दिल्ली।विदिशा लोकसभा क्षेत्र इछावर विधानसभा क्षेत्र के बद्री प्रसाद कोली अन्यकोली समाज के सांसदों के साथ इछावर से दिल्ली पहुंचकर भाजपा के पक्ष में प्रचार समिति जनता को मताधिकार का उपयोग करने की अपील कर रहे है। सांसद अनूप सिंह हाथरस के साथ दिल्ली में त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि कान्त के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे है। जनता से अपील की जा रही है, अधिक से अधिक भाजपा के उम्मीदवार रवि कान्त को भारी बहुमत से जिताए।
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. त्रिलोकपुरी एक अनुसूचित जनजाति रिजर्व सीट है और यहां से वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के रोहित कुमार महरौलिया ने बीजेपी की किरण को पराजित किया था. इस बार आप ने अंजना पारचा को उम्मीदवार बनाया है और भाजपा ने रवि कान्त को उम्मीदवार बनाया है।
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र का इतिहास
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के गरीब इलाकों में से एक है. यहां 1975-76 में झुग्गियों को हटाकर काॅलोनी बनाई गई थी. इलाके में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या अधिक है, साथ ही यहां मुस्लिम आबादी भी है. अगर यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो अधिकतर लोग निम्न आय वर्ग के हैं और ज्यादातर ब्लू कॉलर वाले लोग हैं जो शारीरिक श्रम करके अपनी आजीविका चलाते हैं. त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र एक तरह से आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गया है, पिछले दिन विधानसभा चुनाव में यहां से आप के ही उम्मीदवार विजयी हुए हैं. 2013 और 2015 में यहां से आप के राजू धिंगन चुनाव जीते थे, जबकि 2020 में आप के ही रोहित कुमार महरौलिया चुनाव जीते हैं. 1993 से 2003 तक यहां से कांग्रेस के ब्रह्म पाल विधायक रहे, उसके बाद 2008 में बीजेपी के सुनील कुमार यहां से विधायक बने थे.
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज