Breaking News

झागरिया जोड़ इंदौर भोपाल रोड पर लाल थार जीप ने मारी टक्कर

झागरिया जोड़ इंदौर भोपाल रोड पर लाल थार जीप ने मारी टक्कर

चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर

मोटर साइकिल वाहन पर सवार व्यक्ति घायल एवं सड़क पर दुकान लगा कर कंबल बेचने वाला व्यक्ति भी आया चपेट में गंभीर घायल

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।आज दिनांक 12.12.2025 को एक घटना दोपहर के 12.30 बजे झागरिया जोड़ इंदौर भोपाल रोड पर लाल थार जीप MP04ZW7803 के चालक द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए एक मोटर साइकिल को टक्कर मारी गई, जिससे मोटर साइकिल वाहन पर सवार व्यक्ति विजय राजोरिया पिता राजाराम राजोरिया, उम्र 46 साल, निवासी रातीबड़ भोपाल एवं हृदेश पिता राजाराम राजोरिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी रातीबड़ भोपाल घायल हुए, उक्त घटना के दौरान वाहन अनियंत्रित होने पर रोड के किनारे कंबल बेच रहे, वकील पिता गिरधारी लाल बंजारा, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोयल खेड़ी घोंसला, जिला उज्जैन एवं लखन पिता मदन लाल बंजारा उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम मंडला महिदपुर, जिला उज्जैन भी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उपरोक्त चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल सीहोर से भोपाल रेफर किया गया।

उक्त घटनाक्रम पर थाना कोतवाली सीहोर में अपराध क्रमांक 812/2025 धारा – 281, 125 क बीएनएस एवं धारा 184 एम.व्ही.एक्ट का वाहन चालक उपनिरीक्षक किरण राजपूत के विरुद्ध दर्ज किया गया ।

उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा महिला उप निरीक्षक का यह कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही एवं कदाचरण का होने से उप निरीक्षक किरण सिंह राजपूत, थाना आष्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सीहोर सम्बद्ध किया गया है एवं इस मामले में प्राथमिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर को सौंपी गई है।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *