सरकार निरंतर कर रही है विकास के कार्य – राजस्व मंत्री वर्मा

सीहोर/इछावर एमपी विश्वास न्यूज राजेश माँझी
सीहोर/इछावर।राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर में एक करोड़ 06 लाख से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। सरकार सबका साथ,सबका विकास करने की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है एवं उनके लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज