Breaking News

कई गंभीर बीमारियों का झाड़ फूंक से होता है इलाज़

इछावर के ग्राम जड़खेड़ा में माताजी का ऐसा दिव्य स्थान जहां लकवा, शरीर की गांठो सहित कई गंभीर बीमारियों का झाड़ फूंक से होता है इलाज।

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर खिवनी अभ्यारण के समीप स्थित है गांव जड़खेड़ा। जहां जड़खेड़ा वाली माता जी के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर दूर दराज से लोग अपनी इक्षापूर्ती, लकवा, प्रेत बाधा सहित कई प्रकार बीमारियों की पुकार लगाने आते है। और पढियार नरेंद्र जाट झाड़ फूंक से समस्याओं का समाधान करते है।
इस स्थान की एक विशेष बात यह भी है कि यहां फरियादी को अपनी समस्या या बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं, पढ़ियार खुद ही बता देते है कि व्यक्ति को कौनसी बीमारी या समस्या है।
नवरात्रि के पूरे नो दिन तो वही सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को लगा रहता है भक्तों का तांता।
मंदिर के पुजारी विमलेश वर्मा ने बताया कि लगभग 4 वर्ष पहले नरेंद्र जाट अमावस्या पर स्नान करने नर्मदा जी गए हुए थे। तब उन्हें साक्षात माता रानी के दर्शन हुए। तभी से वो लकवा एवं भूत प्रेत बाधा सहित कई बीमारियों का झाड़ फूंक कर इलाज करने लगे और लोगो को आराम भी मिलने लगा।
गुड़ी पड़वा नवरात्रि के प्रथम दिन पूरे गांव में जुलूस निकालकर प्रसादी (भंडारे) का आयोजन हुआ। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहित दूर दराज से आए हुए लोग भी शामिल हुए साथ ही कई जनप्रतिनिधियों ने भी जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …