Breaking News

सेमली जदीद के लाल आदित्य वर्मा ने रचा इतिहास, MPPSC में प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

महामहिम राज्यपाल एवं मंत्रियों ने किया सहायक प्राध्यापक आदित्य वर्मा और परिवार का सम्मान, गांव से प्रदेश तक बढ़ाया गौरव

महज 24 वर्ष की उम्र में सहायक प्राध्यापक (भूगोल) के पद पर चयनित हुए आदित्य वर्मा की इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने न केवल सीहोर जिले बल्कि उनके गांव सेमली जदीद को भी गौरवान्वित किया है।

आदित्य वर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल महोदय एवं अन्य मंत्रीगणों द्वारा आदित्य वर्मा और उनके परिवार का सम्मान किया गया। सम्मान मिलने से परिवार में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी आदित्य वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आदित्य वर्मा ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए तो छोटे से गांव से निकलकर भी प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *