Breaking News

ईकेवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड के लिए लगाए जा रहे हैं कैंप

इछावर जनपद सीईओ ने किया कैंप का निरीक्षण

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी और नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैंप में पात्र हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में इछावर जनपद के ग्राम सेवनिया परिहार में कैंप आयोजित किया गया और राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी के साथ ही अन्य नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इछावर जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …